मुंगेर, मई 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मजदूर दिवस के अवसर पर पटना स्थित मौर्य लोक स्थित नासवी कार्यालय में बिहार भर के फुटपाथ दुकानदारों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में फुटपाथ दुकानदारों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं को विस्तार से रखा और समाधान की दिशा में ठोस पहल की मांग की। मुंगेर जिला के जमालपुर फुटकर विक्रेता संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने जमालपुर सहित जिले के दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फुटपाथ दुकानदारों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जहां भी भूमि उपलब्ध हो दें जानकारी, बनाया जाएगा वेंडिंग जोन : महापौर कई ...