कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोरों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार की शाम एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी हो जाने की घटना सामने आई है। दोनों ही बाइक शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच चोरी हुईं। पहली घटना सीएच स्कूल मैदान के पास की है। बताया जाता है कि सचिन कुमार अपने मामा की बाइक लेकर मैदान में खेलने आया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि वहां खड़ी बाइक गायब थी।वहीं दूसरी घटना स्मार्ट बाजार के पास की है। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार अपनी बाइक स्मार्ट बाजार के पास खड़ी कर मोबाइल की दुकान में गए थे। थोड़ी देर बाद जब वह लौटे तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली।दोनों मामलों में पीड़ितों ने तिलैया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.