गया, अप्रैल 22 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को गया जी अतिथि गृह में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गया शहर में वन-वे प्रणाली का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि जाम की समस्या से आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है। बिना लाइसेंस चालकों पर हो सख्त कार्रवाईबैठक में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों, विशेषकर ऑटो-टोटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि चलाए जा रहे अभियान से स्थिति में सुधार हो रहा है। साथ ही आम नागरिकों से भी यातायात नियमों के पालन में सहयोग करने की अपील की गई।ट्रैफिक पुलिस की कमी पर जताई चिंताबैठक में बताया गया कि वर्ष 2014 में गया शहर के लिए ...