हरिद्वार, जून 28 -- शहर में लोगों भीषण गर्मी से बेहाल है। दिन और रात के समय लगातार गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। दोपहर के समय लू और तपती धूप में लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। शाम के समय लोग उमस से परेशान है। वहीं पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रह है। रविवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गई। इस वजह से रात के समय लोग गर्मी से परेशान रहे। धर्मनगरी में असामान्य रूप से हवा में गर्मी बढ़ रही है। सुबह से लोगों को धूप की तपिश परेशान कर रही है। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए दोपहर के समय लो...