शहर में लाखों लोगों ने किया योग, स्टेडियम में रहे एमएसएमई मंत्री
मुरादाबाद, जून 21 -- मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर का चप्पा चप्पा योगमय हो गया। बारह वर्ष पूर्व जिस योग दिवस की नींव पड़ी वह अब भव्यता के साथ निखर रहा है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने योग किया। सुबह स्टेडियम में दक्ष योग ट्रेनर्स द्वारा 7 बजे से योग क्रियाएं करवाई गईं। प्रमुख सचिव पंचायतराज अनिल कुमार योग दिवस के नोडल अधिकारी के रूप में पहुंचे। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शरीर को निरोगी रखने के लिए योग जरूरी है। योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। यह भी पढ़ें- स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है योग : डीएमडीएम का संदेश इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने सोनकपुर स्टेडियम में योग किया। जिलाधिकारी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.