फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को बदलने की योजना तैयार की गई है।फिलहाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है।सरकार की तरफ मंजूरी के बाद योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

शहर में लगे कैमरे शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब पांच साल पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना, अपराधों पर नजर रखना और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था। शुरुआती वर्षों में इन कैमरों की मदद से कई अपराधों का खुलासा हुआ और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी निगरानी रखी गई। लेकिन समय बीतने के साथ बड़ी संख्या में कैमरों में तकनीकी समस्याएं आने लगीं। सूत्रों के अनुसार करीब 40 प्रतिशत कैमरे या तो पूरी तरह बंद ...