खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद के वार्ड संख्या-37 अंतर्गत पूर्वी हरदासचक स्थित मस्जिद परिसर में विकास कार्यों की एक बड़ी सौगात मिली है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने गुरुवार को सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं मस्जिद परिसर की चहारदिवारी निर्माण क ार्य पूर्ण होने पर उद्घाटन किया है। लगभग 5 लाख 71 हजार रुपये की लागत से मस्जिद परिसर की चहारदिवारी निर्माण कार्य कराया गया है। वहीं 11 लाख 71 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल सड़क और नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वार्ड में लोगों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए विकास कार्य करना है। यह भी पढ़ें- मुंगराबादशाहपुर में 41 करोड़ से होगा विकास, बजट पर मु...