प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज। जलकल शहर में 40 वाटर एटीएम लगाएगा। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए वाटर एटीएम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम में वाटर एटीएम का लोकार्पण करने के बाद महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि सड़़कों पर आवागमन करने वाले शहरवासियों को गर्मी में स्वच्छ और शीतल जल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम में वाटर एटीएम लगने से परिसर में आने वाले भवनस्वामियों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर आयुक्त साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव, मुख्य अभियंता (विद्युत) संजय कटियार व कई पार्षद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.