आरा, जनवरी 29 -- आरा। श्री सनातनी सेना की ओर से श्रीराम मंदिर स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर शहर के नाला मोड़ स्थित डी राजन के हाता में श्री रामकथा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया। कथा व्यास सुश्री नन्दजा तिवारी ने कहा कि मां आरण्य देवी की पावन धरती पर आकर काफी आनंद आया और यहां के लोगों ने जो प्रेम दिया, शायद ही कहीं मिलता है। कथा समिति के अध्यक्ष राज नंदय ने कथा पंडाल में आए सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया। मौके पर मौजूद समिति के प्रमुख डॉ मृत्युंजय कुमार वर्मा, सतीश सिन्हा, यश जी , बलराम पांडे, आयुष, आदित्य, विशाल, शुभम एवं समस्त सैकड़ों कार्यकर्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...