किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। एक संवाददाता सोमवार शाम को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा रामनवमी महोत्सव को लेकर एवं भव्य शोभा यात्रा को लेकर किशनगंज शहर के तघरिया स्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी के आवास में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी व बजरंग दल जिला संयोजक सुनील तिवारी एवं भाजपा नेता सुशांत गोप ने बताया कि शोभायात्रा का आरंभ स्थल किशनगंज शहर के रूईधासा मैदान ही रहेगा, शोभायात्रा वहां से शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए गांधी चौक, सौदागरपट्टी रोड, महावीर मार्ग रोड, धर्मशाला रोड होते हुए, कलटैक्स चौक होते हुए शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में महाप्रसाद के पश्चात समापन किया जाएगा। रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किशनगंज नगर परिषद के सभ...