मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर निगम से सटे कई इलाके के लोग आज भी शहर में होकर भी शहरी व्यवस्था में नहीं जी रहे हैं। इन क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। जहां शहरी इलाकों में 25 दिनों के अंदर गैस सिलेंडर मिल जाता है, वहीं इन इलाकों में 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों का तर्क है कि ये इलाके शहरी क्षेत्र में नहीं आते, इसलिए सप्लाई में देरी हो रही है। लेकिन यही बात अब विवाद का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मकान निर्माण की बात आती है तो नगर निगम इन इलाकों को शहरी क्षेत्र मानकर नक्शा पास करता है और इसके लिए टैक्स भी वसूलता है। लेकिन, जब बुनियादी सुविधाओं-जैसे गैस आपूर्ति की बात आती है, तो इन्हीं इलाकों को शहरी मानने से इनकार कर दिया जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.