शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के साथ 17 चौराहों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। कुछ चौराहों के गोलंबर के आकार भी छोटे किए जाएंगे।
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के साथ 17 चौराहों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। कुछ चौराहों के गोलंबर के आकार भी छोटे किए जाएंगे। इन चौराहों पर प्रतिमाओं के अलावा बनारस के संगीत घराने और भारत के संविधान की विशेषताओं पर खास आकृतियां लगाई जाएंगी। मैदागिन चौराहे के गोलंबर की चौड़ाई कम होगी। यहां नटराज की प्रतिमा लगेगी। चौराहे पर लगी भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को सहेजते हुए यह सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर निगम ने मलदहिया चौराहे पर तिकोने पार्क में संविधान वाटिका और कचहरी चौराहे पर संविधान चौक के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- सोवा बाबू चौक स्थापित होगी कर्पूरी की प्रतिमा जल्द ही इन दोनों चौराहों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मलदहिया पर संविधान वाटिका में भारत के संविधान के मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.