मोतिहारी, अप्रैल 29 -- मोतिहारी। नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को महापौर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में शहर के प्रमुख पार्कों के मेंटेनेंस नहीं होने पर चिंता जतायी गयी। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने कहा कि पार्कों के मेंटेनेंस करना वन विभाग के जिम्मे है। लेकिन साफ-सफाई की स्थिति बेहतर नहीं है।

पार्कों की सफाई व्यवस्था बैठक में उपस्थित वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहर के सात पार्क के मेंटनेंस का कार्य उनके जिम्मे हैं। सभी जगह मेंटनेंस कार्य कराए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। नगर आयुक्त ने गांधी मैदान में पेड़ की छंटाई कराने के निर्देश दिए। महापौर ने मरीन ड्राइव के किनारे प्लांटेशन कराने का सुझाव दिया। इसी तरह वार्ड-22 के पार्षद ने उनके यहां बाजार समिति रोड में प्लां...