भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मेन रोड पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण आवागमन में दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में उक्त मार्ग से प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा भी निकाली जानी है। इसके कारण भक्तों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने वासंतिक नवरात्र को देखते हुए गड्ढों को पाटने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो हादसों के साथ ही भक्तों को मुसीबत से दो चार होना पड़ेगा। गत माह में डीएम के निर्देश पर गड्ढों को पाटा गया था। नगर पालिका प्रशासन कई स्थानों पर खोदाई करके छोड़ दिया है। ऐसे में जिला प्रशासन से मार्ग मरम्मत कराने की मांग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...