शहर में मानकों का उल्लंघन कर धड़ाधड़ बनते जा रहे नाला व सड़क
समस्तीपुर, मई 21 -- समस्तीपुर। शहर में मानकों का लगातार उल्लंघन कर सड़क, नाला, पुलिया व अन्य तरह का निर्माण जारी है। नगर निगम बनने के बाद से अब तक चार सालों के दौरान सौ करोड़ से ऊपर की लागत का निर्माण कार्य नगर निगम के स्तर से कराया गया है। उनमें अधिकांश निर्माण में कमजोर गुणवत्ता की आम शिकायत मिल रही है। शहर में योजनाओं के निर्माण कार्य की हालत यह है, कि निर्माण के कुछ दिनों के बाद से ही सड़क, नाला व अन्य तरह का निर्माण जवाब देने लगता है। प्रभावित लोग नगर निगम की मिलीभगत से इस तरह का निर्माण करना बताते हैं। उनका कहना है कि निर्माण में करीब 50 प्रतिशत पर ही काम होता है। गुणवत्ताविहीन निर्माण की शिकायत नगर निगम तक जाने के बाद भी तत्काल कार्रवाई नहीं कर मामले को लटका दिया जाता है। इसका लाभ संवेदक व अभियंता को अपरोक्ष रूप से मिलता है। खुलेआम नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.