आगरा, मई 2 -- शहर के नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति स्थल पर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। "महिलाओं को सम्मान दो, जसोदा बेन को घर में स्थान दो" के नारे लगाते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महिला सम्मान को लेकर सवाल उठाए। ज़िला महिला कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में इस अभियान को तेज करने की बात कही और इसे महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि, साथ ही साथ वर्तमान संसद की संख्या में महिला आरक्षण लागू करें जो बिल 2023 में पास हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज यह प्रदर्शन कि शुरुआत है। पूरे उत्तरप्रदेश में एक आंदोलन कोंग्रेस ने शु...