खगडि़या, मार्च 8 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। शहर में जिले के विभिन्न क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों महिलाएं आती हैं। कोई खरीदारी करने के लिए तो कोई किसी न किसी कार्यालय में अपने कार्यों को निबटाने के लिए आती हैं। वहीं अस्पतालों में इलाज कराने के लिए भी महिलाओं का आना व जाना लगा रहता है। ऐसे में शहर में पुरूष की तुलना में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं रहती है,लेकिन इस तुलना में महिलाओं के लिए सुविधा कम हैं। खासकर शहर में पिंक टॉयलेट की सुविधा नहीं होना सबसे बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को महिलाओं के संवाद में बताया गया कि शहर में सुलभ शौचालय भी हैं, लेकिन इसकी दूरी कुछ ज्यादा ही है। पर, ऐसा कहीं भी सुविधा नहंी है कि सिर्फ महिलाओं के लिए शौचालय हो। जिससे महिलाएं बेधड़क व निर्भीक होकर इसका उपयोग कर सकें।क्या होती हंै समस्याएं : शहर में खरीद...