संभल, जुलाई 1 -- जिलेभर में बुधवार को हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं शहर के मोहल्ला भूरे शाह मज़ार रोड पर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं। लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो गई, जिससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भूरे शाह मज़ार रोड अल करीम पैलेस होते हुए देहली दरवाजा की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते पर एक इंटर कॉलेज और दो सीबीएसई स्कूल संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। यह भी पढ़ें- बारिश से सड़क पर भरा पानी, गड्ढों में पलटे कई वाहन बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी के बीच बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इतना ही नहीं, इस मार्ग पर करीब...