शहर में बढ़ी जाम की समस्या, हर तरफ आवागमन में परेशानी
इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इटावा। शहर में कहारनपुल निर्माण के कारण साबितगंज, रामगंज, नया शहर चौराहे व पुरबिया टोला रोड पर रोज लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। व्यापारियों की नाराजगी के बाद यातायात विभाग ने पुलिस टीम की ड्यूटी बढ़ा दी है। गुरुवार को एक सिपाही और दो होमगार्ड साबितगंज और इतना ही स्टाफ नया शहर पर तैनात रहा, लेकिन इसके फिर भी लोग जाम से जूझते रहे। पुरबिया टोला रोड पर भी लोग हर घंटे जाम से जूझते नजर आयें। शहर के बाजार में प्रतिदिन 20 हजार वाहन प्रवेश करते हैं। सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन और फिर ई-रिक्शा व टेंपो की संख्या रहती है। संकरी सड़कें और उसमें भी अतिक्रमण की वजह से भी यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं कहारनपुल के निर्माण के कारण नौरंगाबाद चौराहे से नगर पालिका चौराहे जाने वाले वाहन अब साबितगंज व पुरबिया टोला रोड होकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.