रामपुर, मार्च 2 -- शहर के विभिन्न इलाकों में इन दिनों कूड़े-कचरे के ढेर आम दृश्य बन गए हैं। मुख्य बाजार, मोहल्लों और सड़क किनारे जमा गंदगी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध और मच्छरों की बढ़ती संख्या से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई क्षेत्रों में कई-कई दिनों तक कूड़ा उठाया नहीं जा रहा है। घरों से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों को दिक्कत होती है। नालियों के जाम होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.