शहर में बेहतर सुविधाएं हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी: मेयर
पिथौरागढ़, जून 13 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। शहर के विवेकानंद और खड़कोट वार्ड में रहने वाले लोगों को भी अब जल्द ही सीवर लाइन का लाभ मिलेगा। शनिवार को दोनों वार्डो में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। मेयर कल्पना देवलाल ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर कल्पना ने कहा कि शहर के लोगों को बेहतर जल-निकासी, स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित शहरी सुविधाएं सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नगर निगम प्रयासरत है।
स्थानीय लोगों का स्वागत सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया उक्त योजनान्तर्गत सीवेरज लाईन निर्माण कार्य (998 मी), मेन होल्स निर्माण कार्य व अन्य कार्यर्य प्रस्तावित है। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन का कार्य शुरू होने पर मेयर कल्पना का भव्य तरीके से स्वागत किया। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.