कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता झुमरीतिलैया से लेकर कोडरमा तक शहरी क्षेत्र में बिना निबंधन के कई होटल और मैरिज हॉल अर्थात विवाह भवन धड़ल्ले से चल रहे हैं। ऐसा इसलिए कि इन होटलों और मैरिज हॉल पर आज तक नगर परिषद प्रशासन की ओर से शिकंजा नहीं कसा गया। कई मैरिज हॉल बिना नियम-कानून के संचालित हो रहे हैं, इससे शहर के लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि झुमरीतिलैया में कई मैरिज हॉल ऐसे हैं, जिनके पास अपनी पार्किंग तक नहीं है। नालियों का पानी भी रोड पर बहता है, इससे आम लोगों को परेशानी होती है।

नगर परिषद की लापरवाही शहर के प्रबुद्ध लोगों ने बताया कि इसके पीछे नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही सबसे अधिक है। कहा कि आजतक शहर में एक भी मैरिज हॉल या शादी घर की जांच नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से नहीं की गई, इसका ख...