गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार को सुबह और शाम को हुई बारिश से कई मुख्य सड़कों के अलावा कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक 12एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से सबसे अधिक दिक्कत वाहन चालकों को हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक को जोड़ रही करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर हुई। बीकानेर मिष्ठान भंडार के समीप मोहम्मदपुर झाड़सा गांव से आ रहे गंदे पानी की वजह से करीब 100 मीटर की सड़क दोनों तरफ गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश ने इस समस्या को बढ़ा दिया। गड्ढों की वजह से वाहन धीमी गति से निकले। 15 से 20 मिनट का समय इस सड़क को पार करने में लग गया। सेक्टर-नौ स्थित कम्यूनिटी सेंटर के समीप से कटारिया मार्केट की तरफ जा रही सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.