शहर में बारहवीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत
नवादा, जुलाई 26 -- नवादा में संदिग्ध परिस्थितियों में बारहवीं की एक छात्रा की मौत हो गयी। घटना शनिवार की दोपहर बाद नवादा सब्जी बाजार की बतायी जाती है। छात्रा की पहचान 17 वर्षीया प्रीति कुमारी के रूप में की गयी है। वह कादिरगंज थाना क्षेत्र के विजय टांड़ इलाके के बिपिन यादव की पुत्री बतायी जाती है। वह प्लस-टू की छात्रा थी और शहर के नवीन नगर में कोचिंग क्लास करने आती थी। बताया जाता है कि दोपहर करीब 2:00-2:30 बजे के बीच छात्रा सब्जी बाजार पहुंचती है और वहां दुकानदार से पीने के लिए पानी मांगती है। इस बीच छात्रा बेहोश हो जाती है। कुछ देर वहीं पर पड़ी रहती है। इस बीच दोपहर बाद करीब 3:00 बजे लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद डायल 112 व पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल छात्रा को बेहोशी हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.