शहर में बाइक रैली निकाल दिया योग का संदेश
लखीमपुरखीरी, जून 19 -- बाइक रैली निकालकर योग को लेकर जागरूक किया गया। शहीद भगत सिंह पार्क ऑफिसर्स कॉलोनी से जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमन्त कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। बाइक रैली श्रीरामजानकी चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, हीरालाल धर्मशाला, बड़ा चौराहा होते हुए भगवान परशुराम चौक के पास समाप्त हुई। नगरवासियों को योग के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया गया। 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जयदीप वर्मा, पूर्व आयुर्वेद अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश, एनपीसीडीसीएस प्रभारी, चिकित्साधिकारीगण, फार्मासिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.