सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। बीते दिन शुक्रवार की देर शाम आए तेज आंधी-पानी एवं शनिवार को हुई बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक मौसम खराब होने के साथ ही पूरे जिले में ब्लैकआउट जैसा नजारा बन गया था। नगर क्षेत्र में दोपहर करीब 3 बजे गुल हुई बिजली देर रात 11 बजे बहाल हुई। ग्रामीण इलाकों में शनिवार सुबह तक भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज आंधी के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर बिजली ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ। कई स्थानों पर बिजली के पोल उखड़ गए, जबकि पेड़ गिरने से तार टूटकर जमीन पर आ गए। इसके अलावा, फ्यूज उड़ने और पिन इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने की भी व्यापक शिकायतें सामने आईं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.