भभुआ, जनवरी 9 -- पक्की गलियों, नालियों और जलनिकासी के अभाव में बारिश में होती है दिक्कत बिना नक्शा पास कराए मकान बनाने अटका विकास, एरियल सर्वे कर बनेगा प्लान (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के विभिन्न इलाकों में तेजी से नए भवन खड़े हो रहे हैं और नई-नई बस्तियां आकार ले रही हैं। आबादी बढ़ने के साथ नगर परिषद के राजस्व में भी इजाफा हुआ है। लेकिन, नई बस्तियों में नागरिक सुविधाओं की कमी है। पक्की गलियों का अभाव, नालियों का न होना, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होना और प्रकाश व्यवस्था की कमी लोगों की परेशानी का कारण बन गई है। शहर से सटे अखलासपुर, सीवों सहित अन्य इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि कई नई बस्तियों की पहचान तक स्पष्ट नहीं है। उनके मुहाने पर नगर परिषद की ओर से न तो कोई बोर्ड लगाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.