शहर में बनेंगे 10 पार्किंग स्थल, सामंतो काली मंदिर होकर टोटो-ऑटो जा सकेंगे स्टेशन
कोडरमा, अप्रैल 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया नगर प्रशासन की ओर से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से टोटो और ऑटो चालकों, मालिकों के लिए नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनायी गई है। यह योजना कोडरमा के प्रभारी एसडीओ के मार्गदर्शन के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा स्थानीय पुलिस और ऑटो तथा टोटो यूनियन के अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में बनायी गई है। उम्मीद है कि अगर इसे सही से लागू करा दिया जाएगा तो शहर में जाम की समस्या बिुल्कुल समाप्त हो जाएगी। झुमरीतिलैया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में सबसे अहम निर्णय यह लिया गया है कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों को केवल निर्धारित स्टैंड और पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करेंगे तथा तय रूट का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.