महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर हैं। गांव से वार्ड बने मोहल्लों के साथ नई आबादी को भी शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके लिए शहर में तीन नए ओवरहेड टैंक बनेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने जगह चिह्नित कर लिया है। बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।69 हजार आबादी वाले नगर पालिका महराजगंज में 25 वार्ड हैं। इन वार्डवासियों को पानी सप्लाई देने के लिए दो ओवरहेड टैंक हैं। जलकल नंबर एक इंदिरानगर ओवरहेड टैंक से 18 वार्डों की पानी सप्लाई होती है। जबकि जलकल नंबर दो शिवनगर ओवरहेड टैंक से सात वार्डों की पानी सप्लाई होती है। इन ओवरहेड टैंक से पुरानी आबादी को पानी सप्लाई होती है। गांव से वार्ड बने मोहल्लों में पानी पाइप लाइन की सुविधा नही है। पुराने वार्डों की नई आबादी में भी पानी पाइप लाइन नही पहुंची है। इससे शहर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.