मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में पहली बार आकांक्षी शौचालय (एस्पिरेशनल टॉयलेट) बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ ही चार प्रकार के 176 शौचालयों का निर्माण होगा। समय सीमा तीन महीने निर्धारित की गई है। इसके निर्माण पर 3.86 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय के अलावा महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट भी शामिल हैं। सबसे अधिक सार्वजनिक शौचालय 90 (सीट) और सामुदायिक शौचालय (70 सीट) बनेंगे। इसको लेकर नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। निगम के मुताबिक विभिन्न जगहों पर 4-4 सीटों का सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय के अलावा यूरिनल बनाए जाएंगे। निगम ने शहरवासियों की आवश्यकता को देखते हुए संबंधित इलाके की सूचना मांगी है। आकांक्षी शौचालय में मिलेंगी ऑटोमेटिक सुविधाएं आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस स्मार्ट टॉय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.