भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा भवन में जिले की सभी निकायों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त के अलावा सभी निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा को भागलपुर शहर में बनाए जाने वाले टीएनबी कॉलेजिएट पार्क, अलीगंज स्थित गेंदखाना पार्क, आवास बोर्ड परिसर में तीन छोटे बनने वाले पार्क के डिजाइन, एस्टीमेट एवं नक्शा की समीक्षा संबंधितों के साथ करने के निर्देश दिए। वहीं, शहरी क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स एवं अन्य राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- पटना को जाममुक्त बनाने के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजना बनाएं : डीएम नगर निकाय क्षेत्र में दुकानों का तेजी से पंजीकर...