फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। औद्योगिक नगरी में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना को एक बार फिर गति दे दी है। शहर में 100 से अधिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही नई जगहों का चयन किया जाएगा। दरअसल शहर में ईवी गाड़ियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए नगर निगम करीब एक वर्ष पूर्व 16 स्थानों को चिह्नित कर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। अब निगम ने नई रणनीति के तहत बड़े स्तर पर चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार योजना को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.