शहर में बढ़ रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान, लेकिन हाइड्रेंट की व्यवस्था नदारद
सिमडेगा, जून 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर में तेजी से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बहुमंजिला भवनों और बाजारों का विस्तार हो रहा है। हाल के वर्षों शहर में कई नए मुहल्ले बस चुके हैं। लेकिन आग से बचाव की सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था फायर हाइड्रेंट आज भी नहीं के बराबर है। शहर में कहीं भी ऐसी सुलभ व्यवस्था नहीं है, जहां से अग्निशमन वाहन तत्काल पानी लेकर आग पर काबू पा सके। नतीजतन आग लगने की स्थिति में कई बार अग्निशमन कर्मियों को पहले पानी के स्रोत की तलाश करनी पड़ती है। जिससे बहुमूल्य समय नष्ट हो जाता है और नुकसान बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार घनी आबादी और व्यावसायिक क्षेत्रों में निश्चित दूरी पर फायर हाइड्रेंट होना अनिवार्य माना जाता है। पीएचईडी की पाइपलाइन से जुड़े इन हाइड्रेंट के माध्यम से आपात स्थिति में भारी मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.