देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर पुलिस ने गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रात्रि गश्ती तेज कर दी गई है। इसके तहत अलग-अलग गश्ती पदाधिकारियों व पुलिसबल को विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि शहर के प्रत्येक हिस्से पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम दिन और रात दोनों समय लगातार गश्त कर रही है। यह भी पढ़ें- प्रहरी अभियान के तहत पुलिस ने की एंटी क्राइम चेकिंग इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच भी की जा र...