शहर में बढ़ी पानी की डिमांड, पालिका के छुटे पसीने
मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी में लगातार पानी की डिमांड बढ़ती जा रही है। नगर पालिका पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं दे पा रही है। ऐसे में पानी डिमांड को पूरा करने के लिए नगर पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों के पसीने छुट रहे है। अत्यधिक गर्मी के कारण शहरी क्षेत्र में पानी की डिमांड करीब 20 से 30 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) तक बढ़ चुकी है, लेकिन जलकल विभाग के अधिकारी करीब 70 से 80 एमएलडी पानी की सप्लाई शहर के 55 वार्डों में बड़ी मुश्किल से कर पा रहे है। कभी बिजली कटौती, पंप खराब, कम वोल्टेज के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित बनी हुई है। ऐसे में लोग काफी परेशान है。
पानी की डिमांड में वृद्धि भीषण गर्मी में बढ़ रहे तापमान के साथ बिजली और पानी की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। जनपद में करीब 25 से 30 प्रतिशत बिजली की डिमांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.