सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसका असर आसपास के गांवों से आने वाले लोगों पर पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय लंबा जाम लग जाता है। गांव से काम करने आने वाले मजदूर और छात्र समय पर नहीं पहुंच पाते। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग जाम का मुख्य कारण है। दुकानदारों का भी कहना है कि ग्राहकों की संख्या कम हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...