शहर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान
गाजीपुर, जून 29 -- गाजीपुर। शहर में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही मच्छरों के झुंड से लोग घरों में भी परेशान नजर आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा फॉगिंग और साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और खराब हो गई है। कई इलाकों में गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से नियमित फॉगिंग अभियान चलाने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.