गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर पिछले कई सालों से एक अदद रिंग रोड की जरूरत महसूस कर रहा है। लगभग पूरा शहर सिमटती जा रही सड़कों और उसपर हो रहे अतिक्रमण से बुरी तरह परेशान हो गया है। दरअसल, गिरिडीह शहर महज पांच वर्ग किलोमीटर में ही फैला हुआ है और इस वजह से यहां लोगों की भीड़ ज्यादा होती है। दूसरी ओर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और उसके मुकाबले शहर की सड़कों में कोई सुधार नहीं हो रहा। ऐसे में गिरिडीह के बाहर से आने वाले वाहन जिन्हें दूसरे शहर या जिलों में जाना होता है वे भी शहर में बेवजह का जाम लगाते हैं। हालांकि इससे उन वाहनों को भी नुकसान होता है और नो इन्ट्री में वे भी अपना समय बर्बाद करते हैं। शहर के लोगों को पिछले कई सालों से एक रिंग रोड की जरूरत है और समय समय पर उचित पटल पर इसकी मांग भी जनप्रतिनिधियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.