रामगढ़, जनवरी 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडन रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय से मिला। इस दौरान शहर में बढ़ती चोरी की घटना पर चिंता जताया। साथ ही ट्रेफिक समस्या के निदान के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से प्रतिनिधि मंडल ने ग़स्ती दल बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, पार्किंग की स्थाई व्यवस्था करने और आम जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की मांग की। थाना प्रभारी ने प्रतिनिधि मंडल को सूचित किया कि इस दिशा में वे लगातार स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं और सकारात्मक पहल कर रहे हैं। थाना प्रभारी के जवाब से प्रतिनिधि मंडल के सदस्य संतुष्ट हुए और उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.