शहर में बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत, हर रोज लग रहा जाम
रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की। शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि नगर निगम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। शहर के बीटीगंज, सिविल लाइंस, रेलवे रोड और अन्य व्यस्त क्षेत्रों में सड़क किनारे ठेले, खोखे और दुकानों का सामान फैलाए जाने से सड़कें संकरी हो गई हैं। इसके अलावा बेतरतीब पार्किंग ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। कई स्थानों पर तो एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए भी रास्ता निकालना मुश्किल हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.