किशनगंज, अप्रैल 23 -- किशनगंज। संवाददाता शहर के वीरकुंवर सिंह बस टर्मिनल पर आमजनों की सुविधा और दुर्घटनामुक्त आवाजाही के लिए फूट ओवर ब्रिज की मांग स्थानीय लोगो ने की है।बस टर्मिनल के सामने सड़क के दोनों लेन में तेज गति से बस, ट्रक सहित छोटे बड़े वाहन चलते है।इस दौरान पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में काफी दिक्कत आती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस वजह से स्थानीय लोगो ने उक्त जगह पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है। ताकि पैदल यात्री आसानी से सड़क पार कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.