आगरा, मार्च 26 -- तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा किनारे स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर में गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। गुरुवार को श्री रघुनाथ जी मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रभु श्रीराम का अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती, भजन-कीर्तन और छप्पन भोग का आयोजन हुआ। मंदिर में भक्तों को पंचामृत एवं बूंदी का प्रसाद भी वितरित किया गया। मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने अयोध्या से मथुरा जाते समय सोरों सूकरक्षेत्र में हरिपदी किनारे एक टीला पर विश्राम किया था। उसी पावन स्थल पर रघुनाथजी मंदिर की...