शहर में फिर सक्रिय हुआ पुलिस बनकर ठगने वाला गैंग
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस बनकर गहने ठगने वाला गैंग शहर में फिर से सक्रिय हो गया है। पिछली चर्चित घटना आठ जनवरी को काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के आमगोला में हुई थी। खुद को सादे लिबास वाला पुलिस कर्मी बताकर दो अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी रामबाग निवासी परमानंद प्रसाद से करीब 16 लाख रुपये के गहने ठग लिए थे। इस घटना के बाद पुलिस गिरोह को पकड़ने के लिए सक्रिय हुई। अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला, लेकिन अपराधियों के चेहरा दिखती तस्वीर नहीं मिली।इस घटना के पुराना होते ही पुलिस ने गिरोह के खिलाफ अपनी सक्रियता शिथिल कर दी। इसके बाद फिर से गिरोह के बदमाशों ने पुराने तरीके से ही काजी मोहम्म्दपुर थाना के कटही पुल सब्जी मंडी के पास रिटायर्ड श्याम सुंदर प्रसाद सिंह से करीब सात लाख रुपये के गहने ठग लिए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.