जमशेदपुर, मई 13 -- दो दिनों में दो घटनाएं, बाइक सवार बदमाश फरार पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांचजमशेदपुर, संवाददाता।शहर में एक बार फिर चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं। मात्र दो दिनों में स्नैचर्स ने कदमा और साकची में दो महिलाओं को निशाना बनाया। पहली घटना सोमवार सुबह कदमा थाना क्षेत्र के उलियान स्थित सैकलिन मधुसूदन अपार्टमेंट के पास हुई। घर से टहलने निकली संतना दत्ता को बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीन ली। संतना के पति उत्पल दत्ता के बयान पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों बदमाश हेलमेट पहने थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।दूसरी घटना मंगलवार शाम साकची के आमबगान स्थित ओम प्लाजा के पास हुई। मानगो निवासी पूनम ओझा बाजार से पैदल ऑटो स्टैंड जा रही थीं। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले ओवरटेक किया, फिर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.