फरीदाबाद, अगस्त 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022 के तहत स्मार्ट सिटी में 4500 एकड़ जमीन को सुनियोजित विकास के लिए शामिल किया गया है। योजना के तहत आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक और अर्ध-सार्वजनिक उपयोग के लिए अलग-अलग क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भूमि मालिकों और भूमि एकत्रीकरण कर्ताओं से योजना में अपनी जमीन शामिल कराने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है। प्राधिकरण के अनुसार योजना के तहत फरीदाबाद शहरी क्षेत्र में कई सेक्टरों को शामिल किया गया है। इनमें सेक्टर 96ए और 97ए को सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक उपयोग के लिए प्रस्तावित किया गया है। वहीं सेक्टर 94ए, 96, 99, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 में आवासीय विकास प्रस्तावित है। सेक्टर 100 को व...