मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधुबनी। शहर में बंद पड़े पेट्रोल पंप पर ईंधन मिलना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह कुछ देर के लिए पंप पर पेट्रोल डीजल लेने पहुंचे लोगों की भीड़ देखी गई लेकिन धीरे-धीरे स्थिति समान्य हो गई। कुछ पेट्रोल पंप पर डीजल मिली लेकिन पेट्रोल नहीं मिला। शाम में फिर से पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ी लेकिन ईंधन की बिक्री जारी रही। सोमवार को शहर में 13 नंबर रेलवे गुमटी के पास स्थित पेट्रोल पंप एवं सूड़ी स्कूल के पास स्थित पेट्रोल पंप बंद पाया गया। लोगों को पेट्रोल डीजल के लिए भागदौड़ करनी पड़ी। इससे पूर्व रविवार को सप्ता में पेट्रोल पंप बंद पाया गया। शहर के आसपास भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की बिक्री नहीं हुई। अमेरिका इजराइल एवं ईरान के बीच जारी जंग की तपिश के बीच लोगों में पेट्रोल डीजल की किल्लत होने का डर सताने लगा। गैस सिलेंडर की तरह लोग पेट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.