शहर में पेट्रोल डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, ग्रामीण क्षेत्र में समस्या
संतकबीरनगर, मई 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बरकरार है। रेट बढ़ने के बाद समस्या और बढ़ गई है। हालांकि शहर में इसकी उपलब्धता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर पंप ड्राई हैं। शहर के चार पंपों में तीन पंपों पर पेट्रोल डीजल उपलब्ध रहा, वहीं एक पंप ड्राई रहा। जिला अस्पताल के पास बड़गो में भी पंप ड्राई रहा। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। जिस पंप पर तेल की उपलब्धता रही वहां भी ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। सबसे अधिक भीड़ शहर से सटे मनियरा पंप पर देखने को मिली। यहां पर बड़े वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मोती चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की पूरी उपलब्धता रही। यहां पर केवल पेट्रोल और सीएनजी ही मिलता है। पेट्रोल के लिए छोटे और बड़े वाहनों की लंबी लाइन रही। ग्राहकों को इंतजार करना पड़ा लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.