गाजीपुर, फरवरी 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। गंगा को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 153 करोड़ रुपये की लागत से पिछले चार वर्षों से चल रही सीवर लाइन परियोजना अब अंतिम चरण में है। सीवर नेटवर्क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और विभागीय स्तर पर हैंडओवर की तैयारी चल रही है। परियोजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन बिछाई गई है। अब तक 10108 घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही पूरी व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित होगी, गंगा में सीधे गिरने वाले नालों को बंद कर दिया जाएगा। योजना के तहत दो इंटरसेप्शन एंड पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का संचालन भी शुरू हो चुका है। इन स्टेशनों के माध्यम से नालों के गंदे पानी को रोककर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.