गोरखपुर, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर में पीजी कॉलेज के साइकिल स्टैंड के पास बुधवार को किशोर का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी हो गई। छात्रों की सूचना पर महाविद्यालय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी। किशोर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।पीजी कॉलेज के मैदान की ओर जहां मेला लगता है, वही महाविद्यालय का साइकिल स्टैंड है। यह स्टैंड पिछले दो माह से बंद है। स्टैंड का तीनशेड उड़ चुका है। केवल एंगल है। बुधवार को कॉलेज के छात्र स्टैंड की तरफ गए तो वहां एंगल से साड़ी के फंदे के सहारे किशोर का शव लटकता देख महाविद्यालय प्रशासन को सूचना दिया। कॉलेज के शिक्षक भी मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना को...