शहर में पार्किंग स्थल के लिए जमीन नहीं, नगर निगम ने सीओ से मांगी भूमि
मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में आम लोगों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए सीओ से भूमि मांगी है। दरअसल, वरीय अधिवक्ता आरआर झा द्वारा सहयोग पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद निगम प्रशासन वाहन पार्किंग के लिए हरकत में आया है। इनकी शिकायत पर कनीय अभियंता जय प्रकाश कुमार ने 23 जून को स्थल जांच की है और अपना रिपोर्ट विभाग को सौंप दिया है। जांच में बताया गया कि वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग स्थल निर्माण के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम ने पहले ही 10 अप्रैल रहिका अंचल अधिकारी से पार्किंग के लिए भूमि चिह्नित कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। निगम का कहना है कि भूमि उपलब्ध होते ही पार्किंग स्थल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिकायतकर्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.